आज सुबह सुबह थाने में पदस्थ आरक्षक जगदीश कटारा ने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसे लेकर एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे है और मामले की जाँच में जुट गए है बताया जा रहा है कि आरक्षक अपनी गश्त कर जब थाने पंहुचा तो उसने थाने के सामने ही अपनी ही राइफल को सीने पर लगाने के बाद पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाते हुवे अपने आपको गोली मारली जिसकी घटना स्थल पर ही मौत होगी हलाकि अभी इस मामले में ये कारन स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक जगदीश ने अपने आपको गोली क्यों मारी इस मामले पर एसपी मनोज कुमार सिंह खुद ही मोके पर पहुच कर जाँच कर रहे है
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
रतनगढ़ थाने के आरक्षक ने खुद को मारी गोली,
आज सुबह सुबह थाने में पदस्थ आरक्षक जगदीश कटारा ने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसे लेकर एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे है और मामले की जाँच में जुट गए है बताया जा रहा है कि आरक्षक अपनी गश्त कर जब थाने पंहुचा तो उसने थाने के सामने ही अपनी ही राइफल को सीने पर लगाने के बाद पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाते हुवे अपने आपको गोली मारली जिसकी घटना स्थल पर ही मौत होगी हलाकि अभी इस मामले में ये कारन स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक जगदीश ने अपने आपको गोली क्यों मारी इस मामले पर एसपी मनोज कुमार सिंह खुद ही मोके पर पहुच कर जाँच कर रहे है
सोमवार, 28 नवंबर 2016
अर्थशास्त्र पुस्तक का राज काला धन आएगा बहार कैसे ?
पुराने नोट बंद करने और नए नोट जारी करने की प्रक्रिया कोई नई नहीं है, अर्थशास्त्र" में इसे विमुद्रीकरण (Demonetization) सिद्धांत कहा जाता है, यह बेहद गोपनीय प्रक्रिया होती है, इसमें कम से कम 6 महीने तो लगते ही हैं। करेन्सी छापने की भी तयशुदा प्रक्रिया होती है, जिसका हर देश को पालन करना पड़ता है।
जानिए करेन्सी छापने की प्रक्रिया क्या है : "रिजर्व बैंक आफ इंडिया" जितनी मुद्रा (करेन्सी) छापता है उतने मूल्य का "गोल्ड भंडार" उस करेन्सी को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास रखता है, यही कारण है कि वह हर करेन्सी पर "धारक को 100 अथवा 1000 देने का वचन देता है" इस वचन का अर्थ यह है कि बुरी से बुरी स्थिति में भी रिजर्व बैंक उस मूल्य का सोना उस करेन्सी धारक को देगा जो उसने करेन्सी जारी...करने से पूर्व "रिजर्व" रखा है।
अर्थात जितनी करेन्सी "आरबीआई" ने जारी की है उतने मुल्य का "स्वर्ण भंडार" उसके पास होगा और यदि रिजर्व बैंक को और अधिक करेन्सी जारी करनी हो तो उतने ही मूल्य का और "स्वर्ण भंडार" बढ़ाना पड़ेगा , ऐसा.इसलिए कि करेन्सी का केन्द्रीयकरण (इकट्ठा) करके कोई "रिजर्व बैंक आफ इंडिया" को बंधक ना बना सके, सारी दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था इसी अर्थ सिद्धान्त से चलती है।
बैंक से 4000 रुपए बदलवाने और एटीएम से 2000 रुपए के नए नोट निकालने के पीछे भी यही सिद्धांत है कि पुराने करेन्सी बाजार से आ जाए तो उनको नष्ट करके नयी करेन्सी छापी जाए क्योंकि पुरानी करेन्सी के बराबर..स्वर्ण भंडार" तो आरबीआई के पास है ही। जैसे जैसे पुरानी करेन्सी आएगी उसको नष्ट करके उसी मूल्य की नई करेन्सी आरबीआई छपवाकर पुनः बाजार में उतार देगी। स्थिति सामान्य होने की यह एक लम्बी प्रक्रिया है.जिसमे 6 महीने तक का समय लग सकता है। पर, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस प्रक्रिया से कालाधन बाहर कैसे आएगा? जानिए इस सवाल का जवाब आगे..
इसमें एक स्वाभाविक सवाल है कि इससे काला धन कैसे बाहर आएगा? दरअसल किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा घोषित आय और अभी सरकार द्वारा दी गई अघोषित धन की घोषणा की योजना के समय के बाद जो सामान्य रिटर्न दाखिल.करते हैं और जिनके जिनके खाते में या बैलेंसशीट में दिखाए धन अथवा कैपिटल से अधिक धन होगा वह बैंक में नहीं जमा कर पाएँगे, क्योंकि यदि बताई गई पूंजी या नकद से अधिक जमा किया तो फिर इस वर्ष के इनकम टैक्स रिटर्न में यह दर्शाया जाएगा और 200% पेनल्टी लग जाएगी। जो कि कुल मिलाकर जमा किए गए कुल धन का 90% हो जाएगी।
इसके बाद आयकर द्वारा कई जांचे भी होगी जिससे संभव है कि पुरानी वित्तीय गड़बड़ी भी सामने आ जाएगी। कालाधन धारक जमा नकद का पूरा समायोजन नहीं कर पाएंंगे और यह छिपी मुद्रा खत्म (एक्सपायर) हो जाएगी। इस सारी प्रक्रिया के बाद फिर गणना करके रिजर्व बैंक यह आकलन करेगा कि कितने मूल्य की मुद्रा खत्म (करेन्सी एक्सपायर) हुई।
मान लीजिए कि दो लाख करोड़ की मुद्रा खत्म हुई तो दो लाख करोड़ के मूल्य का "स्वर्ण भंडार" रिजर्व बैंक के...पास बच जाएगा। क्योंकि इस एक्सपायर्ड करेन्सी का भुगतान आरबीआई को नहीं करना पड़ेगा और वह उतने "स्वर्ण भंडार" के पुनः करेन्सी छाप सकेगा जो देश के खजाने में आएगा। यह रिजर्व बैंक आफ इंडिया के काम करने की सामान्य प्रक्रिया है।
पता नही मोदीजी के हाथ में ये 8वीं कक्षा की सामाजिक की किताब कहा से आ गयी!!!👇
शनिवार, 26 नवंबर 2016
रतनगढ के नीमच में प्राचीनकाल की जल संरचनाए बनी मिसाल
सिंगोली। नीमच जिले के रतनगढ नगर घाट से सटा हुआ बसा है। प्राचीनकाल में बारिश के बूंद—बूंद पानी का संचय किस तरह से किया जाता है। वर्तमान आधुनिक युग में रतनगढ में निर्मित जल सरंचनाओं से पता लगाया जा सकता है। इसका ग्रांथों में भी जिक्र है।
पाँच हजार वर्ष पूर्व की सिंधु नदी घाटी की सभ्यता, मोहनजोदड़ो, लोथाल आदि इसके उदाहरण हैं। कुएँ, तालाब यहाँ तक कि पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियाँ इस बात की साक्षी है कि पानी की आपूर्ति व स्वास्थ रखरखाव का कितना ध्यान रखा जाता था। प्राचीनकाल का बेजोड उदाहरण हमारे सामने है। आजकल की सरंचनाएं तो पांच या दस साल में ही दम तोड देती है, पर प्राचीन काल गए सालों हो गए है, पर ये रतनगढ में जल संरचना आज भी अपनी नींव पर नई जैसी ही खडी हुई है। नीमच जिला मुख्यायल से करीब 52 किलोमीटर दूर रतनगढ़ पडता है। जहां पर पुराने ज़माने के कुएं बनाये गए है जो प्राचीन काल से आज जल संरक्षण का बेजोड उदाहरण है। एक बड़ा कुआं, जिसकी बनावट बावड़ी टाइप है। इस बड़े कुएं के साथ वर्षा का जल कुएं तक पहुंचने के लिए सहायक चार कुएं और बनने हुए है, जो बडे कुएं से 200 मीटर की दूरी पर है। कुई के अंदरर भूमीगत नालियों का निर्माण् कर बड़े कुए को भी जोडा गया है। जो रतनगढ किले के पानी को एकत्रित करती है। प्राचीनकाल की उद्भूत जल संरचनाएं आज भी हर वर्ग का मन मोह रही है वहीं दूसरी बूंद—बूंद पानी सहेजने की जिम्मेदारी का संदेश पहुंचा रही है।
रतनगढ़ किले में पहुचने का मार्ग
क्लिक करें
https://goo.gl/maps/r5AAsR8niho
🌞🌞 ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ? 🌞

रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है।
ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है।
“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।
(ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)
सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--"अमृत वेला", जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।
पौराणिक महत्व -- वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता को ढूंढते हुए श्रीहनुमान ब्रह्ममुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद व यज्ञ के ज्ञाताओं के मंत्र उच्चारण की आवाज सुनी।
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है--
वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।
ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥
अर्थात- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता हे।
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति :--
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति का गहरा नाता है। इस समय में पशु-पक्षी जाग जाते हैं। उनका मधुर कलरव शुरू हो जाता है। कमल का फूल भी खिल उठता है। मुर्गे बांग देने लगते हैं। एक तरह से प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो जाती है। यह प्रतीक है उठने, जागने का। प्रकृति हमें संदेश देती है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए।
इसलिए मिलती है सफलता व समृद्धि
आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का श्रृंगार व पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है।
ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू करें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति सफल, सुखी और समृद्ध होता है, क्यों? क्योंकि जल्दी उठने से दिनभर के कार्यों और योजनाओं को बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए न केवल जीवन सफल होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाला हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो सकता है। कारण वह जो काम करता है उसमें उसकी प्रगति होती है। विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहता है। जॉब (नौकरी) करने वाले से बॉस खुश रहता है। बिजनेसमैन अच्छी कमाई कर सकता है। बीमार आदमी की आय तो प्रभावित होती ही है, उल्टे खर्च बढऩे लगता है। सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय का सदुपयोग करे और स्वस्थ रहे। अत: स्वस्थ और सफल रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।
प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥ - ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।
यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥ - सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे।
अथर्ववेद- 7/16/२
अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।
व्यावहारिक महत्व - व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है। ऐसे में देव उपासना, ध्यान, योग, पूजा तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।
जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या :--
प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से फेफड़ों में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है ।
प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल-त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।
प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच-बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार) घूँट-घूँट पिये।
प्रातः 11 से 1 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से हृदय में होती है।
दोपहर 12 बजे के आस–पास मध्याह्न – संध्या (आराम) करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसी लिए भोजन वर्जित है । इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।
दोपहर 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से छोटी आंत में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है व शरीर रोगी तथा दुर्बल हो जाता है ।
दोपहर 3 से 5 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मूत्राशय में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।
शाम 5 से 7 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से गुर्दे में होती है । इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए । शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करे। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते है । देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।
रात्री 7 से 9 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टी हुई है।
रात्री 9 से 11 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में होती है। इस समय पीठ के बल या बायीं करवट लेकर विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है । इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है । यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।
रात्री 11 से 1 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से पित्ताशय में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएं बनती है ।
रात्री 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से लीवर में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं। अतः इस समय सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं।
नोट :-ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखे, जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है। इसलिए ʹबुफे डिनरʹ से बचना चाहिए।
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।
शरीर की जैविक घड़ी को ठीक ढंग से चलाने हेतु रात्रि को बत्ती बंद करके सोयें। इस संदर्भ में हुए शोध चौंकाने वाले हैं। देर रात तक कार्य या अध्ययन करने से और बत्ती चालू रख के सोने से जैविक घड़ी निष्क्रिय होकर भयंकर स्वास्थ्य-संबंधी हानियाँ होती हैं। अँधेरे में सोने से यह जैविक घड़ी ठीक ढंग से चलती है।
आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की जैविक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति करा देगी।💖💥
सब सुखी और निरोगी हों !! ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ? 🌞

सब सुखी और निरोगी हों !!
आप लोगो को नायक मूवी तो याद हे
आप लोगो को *नायक* मूवी याद है। एक ईमानदार अनिल कपूर को रोकने के लिए कैसे सारी आपसी विरोधी पार्टी आपस में एक हो गयी थी।
आज भी ऐसा ही हो रहा है। *एक नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए सारी विरोधी पार्टी आज एक हो गयी है*। ताकि काले धन को रोकने के फैसले को गलत साबित कर इसे वापिस लेने के लिए वो सरकार पर दबाब डाल सके।
*आज ममता और लेफ्ट एक हो गए जो कलकत्ता में विरोधी है। आज मुलायम और मायावती एक हो गए जो यूपी में विरोधी है। आज कांग्रेस, केजरीवाल, शरद यादव, लालू सब एक हो गए है। यहाँ तक की शिवसेना जो इनका साथ देती है वो भी विरोध कर रही है*। क्योकि उन्हें पता है इस अभियान के सफल होने पर ब्लैक मनी के खत्म होने से *उनकी राजनीती पर गहरा आघात* होगा।
क्यूंकि काले धन के ख़तम होने *गरीब और आम इंसान को कई फायदे होंगे*। जो की सबसे ज्यादा वोट डालते है। *और वो सब सड़क पर आ जायँगे जो काली कमाई करने के चक्कर में कभी वोट डालने ही नहीं जाते है*।
पर आपको पता है नायक में अनिल कपूर *क्यों जीत पाया*। क्योकि राज्य की जनता उनके साथ थी।
*आज हमारे देश के प्रधानमंत्री को हमारे साथ की जरुरत है*।
अगर आपको लगता है जो प्रधानमंत्री कर रहे है *वो सही है*। तो ज्यादा से ज्यादा इस मेसेज को *फॉरवर्ड करे(। और लोगो से *अपील करे की वो धीरज रखे*। लोगो की मदद करे। लोगो को समझाये। *ताकि ये सब विरोधी अपने प्रयास में सफल ना हो पाये*।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)